Live Khabar 24x7

BJP अध्यक्ष किरण देव सिंह का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम साव ने लगाया गले…

December 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

छत्तीसगढ़ में BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे तो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहद गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया. बता दे कि किरण देव सिंह जगदलपुर से विधायक है और अब उन्हें बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Read More : CG Political : कल दिल्ली जाएंगे CM विष्णुदेव साय, BJP की दो दिवसीय बैठक में होंगे शामिल, मंत्रिमंडल के नामों पर भी होगी चर्चा

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव के राजधानी रायपुर पहुंचने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम अरुण साव ने किरण सिंहदेव का आत्मीय स्वागत किया है। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय रतन शर्मा, संजय श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं इस दौरान नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पत्रकारों से चर्चा भी की। जिसमें केंद्रीय नेताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगन और निष्ठा के साथ काम करेगी। और प्रदेश के सभी 11 सीटें जीतेगी। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all