Live Khabar 24x7

एक्शन में GST विभाग, बड़े बिजनेस ग्रुप की 114 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर, अबतक 15 लोग गिरफ्तार

April 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में GST टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़े बिजनेस ग्रुप की 114 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर हुई है। टैक्स चोरी के मामलें में टीम ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के इस मामले में हेमंत कसेरा मुख्य आरोपी है।

मिली जानकारी के अनुसार हेमंत कसेरा 13 फर्जी कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी करता था। एक ही आईपी एड्रेस से जीएसटी रिटर्न दाखिल किए जा रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को पैन, फोटोग्राफ, साइन की गई चेकबुक्स, मोबाइल्स समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है। छत्तीसगढ़ में यह एक बड़े बिजनेस ग्रुप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

RELATED POSTS

View all

view all