Live Khabar 24x7

GST विभाग का अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, मिक्सर मशीन के साथ गुटखा बनाने का कच्चा सामान बरामद

March 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। जीएसटी विभाग ने दुर्ग जिले में टैक्स चोरी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी विभाग की ई वे बिल जांच टीम ने 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी में संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की। इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया। हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए।

अवैध गुटखा फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है। फैक्ट्री में अवैध गुटखा बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी। जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगांव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे में लिया गया है। यहां भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं।

RELATED POSTS

View all

view all