Live Khabar 24x7

GT vs SRH : आज हैदराबाद और गुजरात के बीच होगी भिड़ंत, मैच जीतते ही प्लेऑफ में पहुंचेगी हार्दिक की सेना, तो मारक्रम के सामने है करो या मरो की स्थिति

May 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। आईपीएल 2023 में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए जीतना काफी चुनौतीपूर्ण काम होगा। अगर हैदराबाद की टीम गुजरात टाइटंस को हराने में कामयाब रही तो उनके पास 14 अंक तक पहुंचने की उम्मीद रहेगी। ऐसे में प्लेऑफ में एंट्री करने की थोड़ी-बहुत उम्मीदे जीवंत रहेगी। जबकि दूसरी तरफ गुजरात की टीम इस मैच को जीतने के साथ प्ले-ऑफ में पहुंच जाएगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को जेन्सन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन

RELATED POSTS

View all

view all