Live Khabar 24x7

Guru Purnima 2023 : गुरु पूर्णिमा आज, घर पर लाएं ये 5 चीजें, धन और वैभव में होगी तरक्की

July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Guru Purnima 2023 : देशभर में आज गुरुपूर्णिमा मनाया जा रहा हैं। आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और गुरु की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, दान और जप-तप के साथ कुछ खास चीजों की खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर सुख, शांति और धन-वैभव पाना चाहते हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन ये इन चीजों को घर ला सकते हैं।

लाफिंग बुद्धा

गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर लाफिंग बुद्धा लाना शुभ माना जाता है। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। इससे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी।

 Guru Purnima 2023 : शंख

भगवान विष्णु को शंख बहुत प्रिय है। गुरु पूर्णिमा के दिन शंख की खरीदारी बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दिन पूजा के समय शंख में जल भरकर भगवान विष्ण को अर्घ्य देने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

कौड़ी

गुरु पूर्णिमा के मौके पर घर में कौड़ियां लेकर आएं और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। अगले दिन पूजा के बाद कौड़ियों को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे घर में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होगी।

 Guru Purnima 2023 : पवित्र ग्रंथ

गुरु पूर्णिमा के मौके पर घर में पवित्र ग्रंथ ‘गीता’ जरूर लाएं। इस ग्रंथ के पाठ से जातक के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।

श्री यंत्र

सुख, सौभाग्य बढ़ाने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर श्री यंत्र ला सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, श्री यंत्र में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में स्थापित करने से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

RELATED POSTS

View all

view all