Gyanvapi Survey Update : लगातार चौथे दिन सर्वे जारी, खोले गए बंद तहखाने, मुस्लिम पक्ष ने कहीं ये बड़ी बात…
August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
वाराणसी। Gyanvapi Survey Update : ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे का आज चौथा दिन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम सुबह वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंची। जिसके चलते ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी तैनात है। सुबह नौ बजे से एएसआई की टीम सर्वे की प्रक्रिया चल रही हैं, जो शाम पांच बजे तक चलता रहेगा।
बता दे कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए आज एएसआई से 58 लोग, हिंदू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से तीन लोग मौजूद है। एएसआई की टीम के साथ काफी संख्या में मजदूर भी गए हैं। हिंदू पक्ष की तरफ से वादिनी रेखा पाठक ने बताया, पूरी उम्मीद है कि आज नीचे का तहखाना खुलेगा। गुंबद के नीचे भी सर्वे मिलेगा। आज चाबी मिलेगी तो हम लोग गुंबद में जा सकते हैं।
मुस्लिम पक्ष का बड़ा दावा
शामिल मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता मुमताज अहमद ने कहा कि केवल अफवाह फैलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में सर्वेक्षण होना बाकी है, वहां भी अफवाह फैलाई जा रही है कि कोई मूर्ति या त्रिशूल मिला है। सोशल मीडिया से अफवाह फैल रहा है।
लंच ब्रेक के बाद सर्वे फिर शुरू
लंच ब्रेक और नमाज के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर्वे फिर से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष से चाबी लेकर आज बंद तहखानों को खोला गया है। तीनों गुंबदों की गहनता से जांच और माप की गई है।
RELATED POSTS
View all