Haldwani Violence : दबोचा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
February 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Haldwani Violence : हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मालिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बता दे कि 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब जाकर पुलिस को सफलता मिली है।
Read More : CG CRIME : अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 2 क्विंटल 15 किलो गांजा किया जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
बता दे कि बनभूलपुरा हिंसा के बाद से लगातार पुलिस अब्दुल मलिक की तलाश कर रही थी। आखिरकार घटना के 16 दिन बाद गिरफ्तार करने में सफल हुई है। मलिक के गिरफ्तारी का दावा खुद अब्दुल मलिक के वकील ने किया है। वकील अजय बहुगुणा, शलभ पांडे और देवेश पांडे ने दावा किया कि उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि अब्दुल मलिक घटना के दिन यहां नहीं थे। इसी याचिका के दौरान उन्होंने बताया कि अब्दुल मलिक का एक पता भी इसमें लिखा जो कि दिल्ली का था। बताया जा रहा है कि इसी एप्लीकेशन को देखने के बाद उत्तराखंड पुलिस उस पते पर पहुंची और वहां से अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड लाया जा रहा है।
उत्तराखंड पुलिस ने भी अब्दुल मलिक के गिरफ्तारी का पुष्टि कर दी है। PHQ प्रवक्ता आईजी नीलेश भरणे ने बताया कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
RELATED POSTS
View all