Live Khabar 24x7

इन्हें दी गई सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी, जारी हुआ आदेश…

October 21, 2024 | by Nitesh Sharma

SARGUJA

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राजभवन ने डॉ प्रेम प्रकाश सिंह (प्रोफसर प्राणीशास्त्र) को राज्य शासन से परामर्श पर संत गहिरा गुरू यूनिवर्सिटी सरगुजा का नया कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह वर्तमान में स्व. श्री महली भगत कॉलेज कुसमी बलरामपुर में बतौर प्रोफेसर पदस्थ थे।

वहीं, प्रोफेसर अशोक सिंह को यूनिवर्सिटी के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश भी जारी किया गया है। बता दे कि संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी में कुप्रशासन और अव्यवस्था को लेकर कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह की शक्ति को क्षीण करते हुए धारा 52 लागू कर दिया गया था। इसके साथ ही कुलपति प्रो. अशोक सिंह की सारी शक्तियां छीन ली गई थी।

गौरतलब है कि संत गहिरा गुरु विश्विद्यालय अपनी स्थापना के बाद से ही विवादित कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में रहा है। विशेषकर यहां प्रशासनिक पदों को लेकर टकराव की स्थिति व अव्यवस्था स्थापना काल से ही चली आ रही है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है।

ये विवाद इस कदर बढ़ा कि अब राज्य सरकार द्वारा 3 अक्टूबर को राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 52 लागू कर दी गई थी। इससे 3 अक्टूबर से कुलपति अशोक सिंह की शक्तियां क्षीण हो गईं थी। इनके सारे अधिकार राज्यपाल के पास चले गए थे।

RELATED POSTS

View all

view all