Live Khabar 24x7

सालभर से वेतन के लिए काट रहे थे चक्कर, मुख्यमंत्री से जनदर्शन में की मुलाक़ात, दूसरे दिन खाते में पहुंच गया पैसा

July 5, 2024 | by Nitesh Sharma

breaking

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में धान संग्रहण केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को पिछले एक साल से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पहुंची। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को निर्देशित किया और तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई और दूसरे दिन सभी कर्मियों के बैंक खाते में उनका वेतन पहुंच गया। मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से राहत मिलने पर कर्मियों में खुशी है और उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Read More : CM साय ने 9वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिल, छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह

रायपुर जिले के 6 धान संग्रहण केंद्रों में कार्यरत 28 कर्मियों को पिछले एक साल से वेतन प्राप्त नहीं हुआ था। लंबे समय से सभी कर्मचारी परेशान थे और विभाग के अधिकारी से सिर्फ आश्वसान मिल रहा था। वेतन मिलने की आस खत्म हो रही थी, तभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री से पहले ही जनदर्शन में आवेदन लेकर कर्मचारी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विस्तार से उनकी समस्याओं को सुनी और कलेक्टर को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्रवाई प्रारंभ कर वेतन देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए। इसके बाद सभी कर्मचारियों को उनके खाते में वेतन ट्रांसर्फर कर दिया गया। बैंक खाते में जैसे ही राशि पहुंचने का मैसेज मोबाइल पर पहुंचा, वैसे ही कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

मुख्यमंत्री के द्वारा समस्या का त्वरित निराकरण होने के बाद धान संग्रहण केंद्र बकतरा के कर्मचारी कुंजलाल चंद्राकर, ग्राम कुरूदभाठा के नोखेलाल साहू, ग्राम जौंदा के हीरदेश साहू व अन्य कर्मियों में खुशी है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद दिया।

RELATED POSTS

View all

view all