मेकाहारा अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद बीमार हुए मरीजों से की मुलाकात, अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा
October 27, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में 10 लोगों की मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद हालात बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए इन सभी को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेकाहारा निरीक्षण किया।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने और मरीजों की उचित देख रेख करने के निर्देश दिए।
RELATED POSTS
View all