Health Tips : धूप से आकर तुरंत न पिए ठंडा पानी, सेहत पर पड़ता है बुरा असर, जानिए कैसे ?
April 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
Health Tips : गर्मी के मौसम में सेहत के प्रति सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कभी मौसम में उतार-चढ़ाव तो कभी उमस के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इनमें से एक है तेज धूप से आने के बाद फौरन ठंडा पानी पीना! यह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। अचानक शरीर का तापमान बदलने से जुकाम व बुखार चपेट में ले लेता है।
Read More : Skin Care Tips : चिलचिलाते धुप में सता रही अपने खूबसूरत स्कीन की चिंता, तो फिटकरी का करें इस्तमाल और फिर देखिए कमाल!
होती है ये परेशानियां-
- सिरदर्द की समस्या
धूप से आने के तुरंत बाद अगर आप बहुत ठंडा पानी या बर्फ का पानी पी लेते हैं तो ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ठंडे पानी का सेवन आपकी रीढ़ की कई नसों को ठंडा कर सकता है, जिसका असर मस्तिष्क पर होता है और सिर दर्द होने लगता है। साइनस की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए यह स्थिति मुसीबत बढ़ा सकती है।
- गले में खराश
अक्सर गला खराब होने या आवाज बदलने पर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जरूर ठंडा पानी पी लिया होगा। यह सही भी है, ठंडा पानी पीने से गले में खराश हो जाती है। फ्रिज में निकालकर ठंडा पानी पीने से ऐसी समस्या होना आम बात है। वहीं अगर आप भोजन के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं तो बलगम बनने लगता है और सांस लेने के रास्ते ब्लॉक हो जाते है। जिससे गले में खराश, बलगम, जुकाम और गले में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- हार्ट रेट पर असर
ठंडे पानी का सेवन आपके शरीर का हार्ट रेट भी कम कर सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका स्टिम्युलेट हो जाती है। शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करने का काम नर्व ही करती है। कम तापमान के पानी का असर सीधे वेगस नर्व पर होता है, जिससे हार्ट रेट कम हो जाती है।
RELATED POSTS
View all