सामुदायिक भवन पर कब्जे मामले पर HC में सुनवाई, पूर्व मंत्री की पत्नी को दी राहत, ताला खोलने के दिए आदेश
February 29, 2024 | by livekhabar24x7.com
बिलासपुर। हाईकोर्ट में आज सामुदायिक भवन पर कब्जा करने के मामलें पर सुनवाई हुई। उच्च न्यायलय ने पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को राहत दी है। HC ने तत्काल सील किए गए सामुदायिक भवन के ताला को खोलने का आदेश दिया है।
याचिकाकर्ता पूर्व मंत्री की ओर से मामले का निराकरण करने कोर्ट से मांग की गई थी। पूर्व महाअधिवक्ता सतीश चंद वर्मा ने पूर्व मंत्री की ओर से पैरवी की है। 13 मार्च को मामले में अंतिम सुनवाई होगी। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय के सिंगल बेंच में मामला लगा था।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया सामुदायिक भवन पर कब्जा करने के आरोप में नगर निगम ने इस भवन को सील कर दिया था। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने इस मामले में स्टे देते हुए नगर निगम को ताला खोलने का आदेश दिया है। मामले में अंतिम सुनवाई 13 मार्च होगी।
RELATED POSTS
View all