Heavy Rain In Capital : मुख्यमंत्री ने रद्द की अफसरों की रविवार की छुट्टी, दिए ये निर्देश, जानें वजह…
July 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Heavy Rain In Capital : देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इस साल 41 वर्ष बाद दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है। ईसिस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है।
सीएम ने और उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
BJP भी एक्टिव
भारी बारिश के चलते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा पार्षदों को निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा पार्षद बरसात के दौरान और बाद में भी सड़कों पर उतर कर जल भराव खुलवाने व सफाई सुनिश्चित करने का काम करेंगे।
RELATED POSTS
View all