Hemant Soren CM Oath : CM, जेल, अब फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, राजभवन में आज शाम हेमंत सोरेन लेंगे शपथ
July 4, 2024 | by Nitesh Sharma
रांची। Hemant Soren CM Oath : झारखण्ड की राजनीती में आज फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री पद में बदलाव होने जा रहा है। चंपई सोरेन की इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन अब सीएम बनने जा रहे है। हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन से शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है। आज सिर्फ हेमंत शपथ लेंगे। बाद में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। इससे पहले सुबह हेमंत सोरेन गठबंधन में शामिल कांग्रेस नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। सोरेन हाल ही में भूमि घोटाले के एक मामले में करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं। इससे पहले सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को होने की संभावना जताई जा रही थी।
RELATED POSTS
View all