Live Khabar 24x7

Hemant Soren Oath : हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली झारखंड के CM पद की शपथ

November 28, 2024 | by Nitesh Sharma

hemant

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रांची। Hemant Soren Oath : झारखंड में हेमंत सोरेन ने आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत दर्ज की है।

जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीट मिलीं।

RELATED POSTS

View all

view all