Hindi Journalism Day 2023 : हिन्दी पत्रकारिता दिवस आज, जानें इसे मनाने की कब से हुई शुरुआत और क्या है इसके मायने ?
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Hindi Journalism Day 2023 : आज यानी 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा हैं। हर साल आज के दिन यानी 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। माना जाता है कि हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव ‘उदन्त मार्तण्ड के साथ हुआ। आज ही के दिन साल 1826 में इस हिंदी भाषी अखबार का पहला प्रकाशन कोलकाता से शुरू हुआ।
उदन्त मार्तण्ड’ क्रांतिकारी अखबारों में से एक था। ये साप्ताहिक अखबार ईस्ट इंडिया कंपनी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ खुलकर लिखता था। बता दें कि ये अखबार 8 पेज का होता था और ये हर मंगलवार को निकलता था। ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ खबरें छापने के चलते अंग्रेजी सरकार ने इस अखबार के प्रकाशन में अड़ंगे लगाना शुरू कर दिया था। फिर भी पंडित जुगल किशोर शुक्ल झुके नहीं, वे हर सप्ताह अखबार में और धारदार कलम से अंग्रेजों के खिलाफ लिखते।
आर्थिक तंगी के चलते 4 दिसंबर 1826 को यह अखबार बंद हो गया। उदन्त मार्तण्ड के पहले प्रकाशन के दौरान करीब 500 प्रतियां छापी गई थी। हिंदी अखबार होने के नाते कोलकाता शहर में इसके पाठक ना के बराबर थे। इस अखबार को डाक के जरिए। कई राज्यों में भेजा जाता था।
RELATED POSTS
View all