Horoscope 10 Feb 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

नई दिल्ली। Horoscope 10 Feb 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 10 फरवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ राशियों के जातकों का दिन परिवार के व्यतीत होगा, तो वहीं, कुछ जातक कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : यात्रा में कष्ट होगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर और व्यापार अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : व्यापारिक स्थिति उतार-चढ़ाव से गुजरेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम-संतान की भी स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार उतार-चढ़ाव में रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

मिथुन राशि : मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार मध्यम रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि :शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मानसिक स्थिति और शारीरिक स्थिति मध्यम गति से चलेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि : मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। अवसाद ग्रस्त रहेगा मन। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करें और नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। रक्तचाप अनियमित, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और मध्यम रहेगा। लाला वस्तु पास रखें।

मकर राशि : धन -हानि की स्थिति बन रही है। निवेश न करें और जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम-संतान में दूरी, व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें और गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन होगा। मन अज्ञात भय से परेशान रहेगा। प्रेम में दूरी और संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *