Horoscope 10 Jan 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
January 10, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope 10 Jan 2024 : आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ बप्पा की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति सही है। व्यापार भी सही रहेगा, अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान सामान्य। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
Read More : Horoscope 09 Jan 2024 : इन राशिवालों को आज व्यापार में होगा लाभ, जानें सभी जातकों का हाल…
सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित। गृह-कलह। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भी नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- धन-हानि के संकेत हैं। पूंजी का निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- धन-हानि के संकेत हैं। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरकारी तंत्र का भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- आय के स्तोत्र बढ़ेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसै आएंगे। यात्रा लगभग कष्टकारी होगी। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- ऐसे तो व्यापार सही चलेगा लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
RELATED POSTS
View all