Live Khabar 24x7

Horoscope 11 April 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

April 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope 11 April 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 11 अप्रैल 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ जातकों को परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- धन आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छा फील करेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। थोड़ी सी नकारात्मक सोच आप पर हावी रहेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य और व्यापार, यात्रा बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसााथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में रंग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भावनात्मक संबंधों में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति होगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम चल रही है। व्यापार आपका ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

RELATED POSTS

View all

view all