Live Khabar 24x7

Horoscope 11 September 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 11 September 2024 : राशिफल के मुताबिक आज का दिन सभी राशि के के लिए मिला-जुला रह सकता है। आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में नया दायित्व मिल सकता है, तो कुछ नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करना होगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छी स्थिति कही जाएगी। बस आपको ध्यान रखना है अपने स्वास्थ्य पर। व्यापारिक स्थिति सुदढ़ है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन चल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बेहतर हो चुकी है। स्वास्थ्य स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। बचाव पक्ष थोड़ा कमजोर है। बाकि प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य नरम-गरम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा। बाकी स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम की स्थिति पहले से अच्छी नहीं है। संतान की स्थिति अच्छी नहीं है। थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र की स्थिति अच्छी। एक सौभाग्य वाला दिन चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम अच्छा है। संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शुभ दिन। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी लेकिन निवेश अभी आपके लिए वर्जित है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। यशस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान अच्छी है। सुखद समय। शिवजी का जलाभिषेक करें।

धनु राशि- परिस्थितियां थोड़ी सी चिंताकारी हैं। मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा का योग बन रहा है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। निवेश से भी पैसे आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छी स्थिति में, संतान बिल्कुल जुड़ा रहेगा आपसे, शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम का साथ है, संतान का साथ है, व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all