Horoscope 12 July 2023 : आज इन राशिवालों के चमकेंगे भाग्य, गणेश जी की बरसेगी कृपा, जानिए अपना राशिफल

Spread the love

Horoscope 12 July 2023 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजे तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजे तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। तो चलिए जानते है कि आज सभी 12 राशि के जातकों का दिन कैसा रहने वाला हैं।

मेष दैनिक
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग बना रहेगा और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिजनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो वह आपको समस्या दे सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी जिससे आपको फायदा होगा। यह दिन दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप भावनाओं में किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत लीक ना करें। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं, जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ होगा। साथ ही नए क्लाइंट आपसे जुड़ेंगे। आज आप अपने लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको अफवाहों से बचकर रहने की जरूरत है। आज आप अपने-आपको फिट रखने के लिए अपना डाईट प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, लोग आपको बधाई देंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। बच्चे आज पढ़ाई में रूचि लेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जाएंगे।

तुला राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा करने का प्लान बनाएंगे। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को मन चाही सफलता पाने के लिए extra मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार संबंधी समस्याओं का निवारण हो सकता है, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढ़िया ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ में छोटी सी पार्टी का आयोजन करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे उसे पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के मन बनाएंगे।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम में सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप उसका फायदा ले सकेंगे और किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी निवेश को करते समय आप सावधानी बरतें।

मकर राशि- आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपके आय में वृद्धि होगी जिससे आप अपना बैंक-बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। आप आपका पूरा फोकस अपने कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सफल रहेगी। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

मीन राशि- आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य में भी आप पूरी रूचि दिखाएंगे, लेकिन आप अपने किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाएं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और अपने सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और करिबियों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *