नई दिल्ली। Horoscope 15 Jan 2024 : राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज कारोबार में अपार सफलता मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को आज शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि : नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
वृषभ राशि : व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में आ रहे व्यवधान से छुटकारा मिलेगा। शुभ समय है।
मिथुन
लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि : मकर संक्रांति पर कर्क राशि वालों को बंपर लाभ होने वाला है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा।
सिंह राशि : मकर संक्रांति पर बन रहे दुर्लभ संयोग से सिंह राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
Read More : Horoscope Today : इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानिए सभी जातकों का हाल
कन्या
प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आवेश में आकर कोई फैसला न लें। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा।
वृश्चिक
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। साथ ही नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु
आर्थिक मामलों में नई चुनौतियों को स्वीकार करने का यह उत्तम समय है। इसलिए यह नए निवेश के लिए शुभ समय साबित हो सकता है, लेकिन धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। अपने बजट का ध्यान रखें और लंबे समय के निवेश के बारे में विचार करें। स्वास्थ को लेकर नए परिवर्तन करना का यह सबसे अच्छा समय है। अपनी लाइफस्टाइल में नया वर्कआउट या हेल्थ से जुड़ी चीजों शुरुआत कर सकते हैं। यह आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
मकर
आज आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिलेशनशिप की परेशानियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और उनसे बात करें। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आज किसी भी संक्रामक रोग के प्रति सतर्क रहें।
कुंभ
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ जातक आज जॉब स्विच कर सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को प्रमोशन या आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
मीन
कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें