Horoscope 17 Jan 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

नई दिल्ली। Horoscope 17 Jan 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 17 जनवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां आज कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, तो वहीं, कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि – अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ बना रहेगा। अनाप-शनाप खर्च होंगे। प्रेम संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार भी सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें और काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि – आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मन डरा-डरा सा रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि – व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि – मानहानि की स्थिति बनी रहेगी, कार्यों में विघ्न बढ़ आयेगी। पूजा पाठ में मैं नही लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक ठाक, व्यापार मध्यम ग्स्टि से चलेगा । काली वस्तु का दान करें।

Read More : Horoscope 16 Jan 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

 

सिंह राशि – चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं, थोड़ा बच के पर करें, प्रेम संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। नौकरी चाकरी में कुछ खराब स्थिति पैदा हो सकती है। पीली वस्तु का दान करें। भगवान् विष्णु को प्रणाम करें।

तुला राशि – शत्रु स्वयं नतमस्तक होंगे, हार का सामना करना पड़ेगा उनको लेकिन राहों में विघ्न बाधा जरूर पैदा करेंगे। प्रेम संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम। पैरों में चोट चपेट लग सकता है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार लगभग ठीक और प्रेम संतान मध्यम स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा।काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि – घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर की स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से घर का मामला बाहर भी जा सकता है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पडे़गा। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि – नये व्यापार की शुरुआत ना करें। भाईयों मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के नाक, कान, गला में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक ठाक। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि – धन हानि के शिकार हो सकते हैं, निवेश करने से बचें, गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि – स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम संतान मध्यम रहेगा, वव्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें, शिवजी को प्रणाम करें शुभ होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *