Live Khabar 24x7

Horoscope 17 September 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 17, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 17 September 2024 : राशिफल के अनुसार, मंगलवार 17 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो मन के कारक चंद्र देव और सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मानसिक स्वास्थ्य थोड़ी गड़बड़ चलेगी इन दिनों। जो लोग बाल बच्चे वाले हैं, अपने बाल-बच्चों को लेकर के अपना मन परेशान रखेंगे। या कुछ मन परेशान होगा। ऐसा कुछ होगा। जो लोग प्रेम में हैं, प्रेम में तू-तू मैं-मैं या कोई बात बढ़ सकती है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिजिकल कोई दिक्कत नहीं रहेगी। व्यापार भी सही चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर अभी भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट चपेट लग सकती है। रिस्क लेने लायक नहीं है। चाहे स्वास्थ्य हो, प्रेम, संतान हो, व्यापार हो, हर दृष्टिकोण से कमजोर चल रहे हैं। ध्यान रखिए। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य और साथ दोनों प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति सही है, संतान भी ठीक है, व्यापार लगभग ठीक दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। भावुक होकर निर्णय लिए तो नुकसान संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। मां का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। भूमि, भवन और वाहन के खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। बाकी प्रेम, संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- उतार-चढ़ाव बना रहेगा, ऊर्जा के स्तर में। घबराहट बैचैनी बनी रहेगी। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अशुभता महसूस करेंगे। प्रेम में दूरी। संतान से बहुत अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। आज्ञा का पालन नहीं करेंगे आपके बच्चे। थोड़ा मन उनका खराब है। व्यापार भी मध्यम, स्वास्थ्य भी मध्यम। एक मध्यम समय से आप गुजर रहे हैं। ध्यान रखिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all