Live Khabar 24x7

Horoscope 19 Jan 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Horoscope 19 Jan 2024 : आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ धन की देवी की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : अत्यंत शुभकारी समय है। स्वास्थ्य बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यवसाय बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ, राजनीतिक लाभ, पिता का साथ, शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : खर्चीला समय है, लेकिन शुभता में खर्चीला समय है। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, लेकिन थोड़ा-सा मन चिंतित रहेगा। किसी अच्छे काम को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : यात्रा का संयोग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और रुपए-पैसे का लाभ निरंतर बना रहेगा। धन की कमी नहीं आएगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : व्यापारिक विस्तार होगा। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope 18 Jan 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

सिंह राशि : भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : शादी-विवाह तय हो सकता है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का साथ रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए सुअवसर है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, मां के स्वास्थ्य में सुधार,स्वंय के स्वास्थ्य में सुधार, घर में कुछ उत्सव सा माहौल, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। कर्म क्षेत्र में अप्रत्याशित सुखद अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा, धनार्जन होता रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all