Horoscope 20 March 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

 

रायपुर। Horoscope 20 March 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 20 मार्च 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृह कलह भी संभव है। मानसिक स्वास्थ्य खासकर गड़बड़ दिख रहा है। प्रेम संतान माध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जुबान पर नियंत्रण रखें और जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी लगभग अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी अभी मध्यम रहेगा। बहुत ही हिसाब से, बहुत बच के जीवन में आगे बढ़िएगा इन दिनों। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार ठीक-ठाक। पीली वस्तु पास रखें। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- चोट चपेट लगने का भय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा, सफेद वस्तु का दान करें या शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा लेकिन थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *