Live Khabar 24x7

Horoscope 22 Jan 2024 : आज इन राशिवालों पर बरसेगी प्रभु श्री राम की कृपा, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

January 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Horoscope 22 Jan 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 22 जनवरी 2024, सोमवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। जहां कुछ राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। तो वहीं, कुछ राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा। जानिए सभी जातकों का हाल…

मेष राशि- धनार्जन बढ़ेगा, पराक्रमी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- यात्रा करने का योग है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

Read More : Horoscope Today : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए सभी जातकों का हाल

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी तंत्र में लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- चली आ रही परेशानी दूर होगी। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- महत्वपूर्ण कार्य सांयकाल से पहले निपटा लें। स्वास्थ्य सांयकाल के बाद थोड़ा खराब हो सकता है। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी,रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम,संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा. लेकिन खासकर गृह कलह पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान करें। गणेश जी को प्रणाम करें।

RELATED POSTS

View all

view all