Live Khabar 24x7

Horoscope 26 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 26, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 26 August 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी सोमवार, 26 अगस्त 2024 का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों का उतार-चढ़ाव से भरा होगा। वहीं, कुछ राशियों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- जीवनसाथी से थोड़ा प्लस माइनस हो सकता है। थोड़ी खराब स्थिति हो सकती है। आपस में बैर भाव हो सकता है। ध्यान रखिएगा और मूत्र रोग से संबंधित परेशानी हो सकती है। थोड़ा परेशानी का संभल करके सामना करिए। बाकी धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मेन परेशानी आपके स्वास्थ्य की है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। प्रेम संतान मध्यम है, बाकी ऊर्जावान बने रहेंगे। एक समाज में सराहे जाएंगे। बहुत अच्छी स्थिति आपकी रहेगी शारीरिक। मानसिक थोड़ा प्लस माइनस रहेगा। व्यावसायिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ दिख रही है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं आपके जीवन में उपलब्ध होंगी। एक तरफ बहुत अच्छा है। दूसरे तरफ थोड़ा सा गड़बड़ है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित है। खर्च की अधिकता मन को प्रभावित करेगी यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम संतान की स्थिति भी बहुत खराब है थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। नाक, कान और गले की कोई बड़ी परेशानी हो सकती है ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जो लोग टोबैको, पान-मसाला वगैरह खाते हैं, सावधान हो जाइए। बड़ी परेशानी संभव है बच के रहिए। व्यवसाय की स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम व्यापार संतान सब कुछ बहुत अच्छा है। भाग्य साथ दे रहा है। रोजी रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। यात्रा का योग बन रहा है लेकिन किसी बड़े संक्रमण की आशंका है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- नाक, कान, गला की परेशानी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा। एक किसी तरीके की सर में परेशानी, नेत्र में परेशानी, कोई बड़ा संक्रमण न हो इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है, बाकी चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं दिख रहा है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी। एक अच्छा समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। अच्छी स्थिति है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बच्चों की तरफ से सुधार का स्थिति दिख रहा है। प्रेम में नयापन दिख रहा है। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। अच्छी स्थिति है कुल मिला करके आपकी। बस थोड़ा स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि भवन वाहन की खरीदारी के परम योग बन रहे हैं। मां की सेहत में सुधार होगा। घर में कुछ उत्सव होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यूरिनरी सिस्टम में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है इस बात का ध्यान रखें। महिलाओं के लिए गायनोकोलॉजिक कोई बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। कोई भी जरूरत होती है चिकित्सक से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार मध्यम है। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all