Live Khabar 24x7

Horoscope 26 July 2023 : आज का दिन सिंह और मेष राशिवालों के लिए रहेगा शुभ, गणेश जी की बरसेगी कृपा, जानें अपने राशि का हाल…

July 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

Horoscope 26 July 2023 : पढ़े सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला हैं-

मेष: आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ: शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लग्नेश के वक्री होने के कारण स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर है। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा। कालीजी को प्राणाम करें।

मिथुन: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मय-मय का संकेत है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय होगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क: घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-क्लेश के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक और व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या: मुख में अगर कोई भी परेशानी होती है, छाला, दांत इत्यादि की समस्या तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम, व्यापार मध्यम,पूंजी का निवेश बिल्कुल मत करिएगा,नुकसान संभव है। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला: मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीत है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय नहीं कहा जा सकता है। सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक: आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु: यात्रा में कष्ट है। मन बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक चलेगा। आय में कोई रिस्क मत लीजिएगा और गलत लोगों से आय का स्त्रोत मत बनाएं। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

मकर: स्वास्थ्य मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: यात्रा हो सके, तो टाल दीजिए क्योंकि नुकसान संभव है। कार्यों में विघ्न बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। गणेशजी को प्राणाम करें।

मीन: परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय संभव है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्राणाम करें। सफेद वस्तु अर्पित करें। सब शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all