Horoscope 27 July 2023 : आज इन राशिवालों को अपने स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान, जानिए अपना राशिफल…

Spread the love

नई दिल्ली। Horoscope 27 July 2023 : आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। वहीं राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशियों के जातकों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का हाल…

मेष: नौकरी-चाकरी में बहुत हिसाब से चलिएगा। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका के मुलाकात में एक-दूसरे पर आक्षेप लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पहले से बेहतर है। व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। ननिहाल पक्ष से अशुभ समाचार मिल सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करें।

मिथुन: बच्चों के सेहत का ध्यान रखें। प्रेम में तू-तू, मय-मय का संकेत है। विद्यार्थी गण असमांजस्य की स्थिति में रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य नहीं ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: भूमि और वाहन की खरीदारी में खलन पड़ सकती है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। सफेद वस्तु का दान करें।

सिंह: कंधे से ऊपर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: बुजर्गों से तू-तू,मय-मय, अपनों से तू-तू मय, कुटुम्बों से तू-तू, मय-मय और निवेश ना करें। सट्टे बाजी में पैसा ना लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला: शारीरिक स्थिति और मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, सिर दर्द संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: आर्थिक स्थिति लय बद्ध नहीं रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य भी आपका मध्यम रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: यात्रा करने से बचें। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: एक और दिन परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद वस्तु काली मंदिर में चढ़ाना शुभ होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *