Horoscope 29 July 2023 : आज इन राशिवालों को व्यापार में होगा लाभ, शनि देव की बरसेगी कृपा, पढ़े अपना राशिफल

Spread the love

 

नई दिल्ली। Horoscope 29 July 2023 : आज शनिवार का दिन है। आज के दिन भगवान शनि की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शनि को काला रंग पसंद होने के कारण काले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। वही राशिफल की बात करें तो आज सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज वृश्चिक और मकर राशिवालों को व्यापार में लाभ होगा।

मेष: बचके पार करें। वाहन धीरे चलाएं। किसी तरह से कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की तरफ आप जा रहे हैं। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: वैवाहिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार और नौकरी की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। काली जी को प्राणाम करें।

मिथुन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम,व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क: भावुक होकर कोई निर्णय नहीं लीजिए। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव हो, लेकिन साथ ही साथ कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। योजनाओं को कार्य रूप दें। व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: पूंजी का निवेश अभी ना करें।कुटुम्बों से ना उलझे। जवान पर नियंत्रण रखें और निवेश में भी नियंत्रण रखें। बाकी आपका स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: भाग्यवर्द्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। नायक-नायिका के भाग्य चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तुएं पास रखें। व्यापार में लाभ होगा।

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: आय में बढ़ोत्तरी होगी। पुराने स्त्रोत से पैसे आएंगे। नए स्त्रोत से भी डेवलप होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा,व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। व्यापार में लाभ होगा।

कुंभ: शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

मीन: रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *