Horoscope 30 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope 30 August 2024 : राशिफल की मानें तो, शुक्रवार 30 अगस्त 2024 का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ जातक खराब स्वास्थ्य का सामना कर सकते हैं, तो वहीं कुछ जातक परिवार की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। रुपये- पैसों और लेनदेन को लेकर थोड़ी कलह भी हो सकती है इसलिए सावधान रहें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार की स्थिति भी अच्छी है। हरी वस्तु का दान करें।

वृष राशि- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजी व रोजगार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थितियां बहुत अच्छी हैं और नये व्यापार की शुरुआत भी हो सकती है।

मिथुन राशि- धन बढ़ेगा और कुटुंब में सुख और समृद्धि आएगी। शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थितियां बहुत अच्छी हैं। प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे। हरी वस्तु को अपने पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से अभी भी दूरी है। व्यापार भी मध्यम है। हालांकि व्यापार पहले से थोड़ा बेहतर जरूर होगा। लाल वस्तु को अपने पास रखें।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। अज्ञात भय सताएगा और स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। सिर दर्द और आंखों के रोग की परेशानियां सता सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगान व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि- धन के नये स्त्रोत । पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। व्यापार के नये योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम प्रसंग के योग हैं। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। धर्म और कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। राह में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार और प्रेम की स्थिति अच्छ रहेगी। संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- चोट लग सकती है और किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकुल हैं. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु अपने पास रखें.

मकर राशि- जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। उत्साहबर्धन रहेगा आपका। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छ रहेगा। शिवजी को प्रणाम करें और उनकी पूजा करें।

कुंभ राशि- आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में रुकावट आने के बाद भी सारे कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिये, नहीं तो नुकसान हो सकता है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। बच्चों के सेहत में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। मानसिक पीड़ा हो सकती है। शिवजी को जलाभिषेक करें।


Spread the love