Horoscope 31 July 2023 : कुंभ समेत इस राशिवालों के लिए आज का दिन होगा शुभ, भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, पढ़े अपना राशिफल…

Spread the love

नई दिल्ली। Horoscope 31 July 2023 : आज यानी 31 जुलाई दिन सोमवार को श्रावन ‘अधिक’ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की है। पढ़े सभी 12 राशियों का हाल…

मेष:यात्रा में लाभ, रुका हुआ कार्यों में बढ़ोत्तरी, धार्मिक बने रहेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान थोड़ा-सा मध्यम, व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ: वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शनय-शनय गाड़ी आपकी आगे बढ़ेगी। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजरेगा। छुट्टि-सा महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी से चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु का प्राणाम करना शुभ होगा।

कर्क:शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विपक्ष में भीड़ बढ़ेगी, लेकिन जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह:भावुकता में निर्णय नहीं लीजिएगा। नुकसान संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति नहीं ठीक है। व्यापार आपका सही चलेगा। भगवान विष्णु को प्राणाम करें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी कही जाएगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

तुला:जो भी अपने डिजाइन किया है उसको इंप्लीमेंट करें। कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: भाषा पर नियंत्रण रखिए। जुबान अनियंत्रित ना होने दीजिए और निवेश मत करिए। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु:ऊर्जावान बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर:अज्ञात भय सताएगा। मन रेस्टलेस रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक, व्यापार भी आपका सही चला रहा है।

कुंभ: कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति और आय के नवीन मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

मीन:कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। भगवान शिव को प्राणाम करते रहें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *