Horoscope 6 April 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

 

रायपुर। Horoscope 6 April 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 06 अप्रैल 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ जातकों को परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन भयभीत रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक कोई नई शुरुआत न करें। व्यापार मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम, स्वास्थ्य अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा दिख रही है। मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। काली जी के शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य में डिस्टरबेंस बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- मन भयभीत रहेगा। बच्चों की स्थिति को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। प्रेम में तू-तू मैं-मैं रहेगा। व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। कोई बड़ा बवाल या झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- एनर्जी बढ़ेगी लेकिन यह थोड़ा नेगेटिव एनर्जी हो सकती है। अभी कोई नई व्यापारिक शुरुआत न करें। नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में कोई नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश पे ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- निवेश करने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- नेगेटिव पॉजिटिव दोनों एनर्जी में फंसे रहेंगे आप। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मन भयभीत रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें, उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *