Live Khabar 24x7

Horoscope 9 April 2024 : नवरात्रि के पहले दिन इन राशिवालों पर बरसेगी मातारानी की कृपा, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

April 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Horoscope 9 April 2024 : राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशि ऐसी है जिन्हें व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- पहले से बेहतर समय। स्वास्थ्य और सामाजिक तौर पर, भौतिक सुख-संपदा के तौर पर, व्यावसायिक तौर पर एक अच्छा समय है। प्रेम, संतान में अभी भी थोड़ी दूरी बनी हुई है। सूर्य को जल देते रहें। शुभ होगा।

वृषभ राशि- मन चितिंत रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। लिक्विड फंड में थोड़ा सा कमी का अहसास करेंगे आप। फिर भी व्यवसाय सही चलता रहेगा। रुक करके पैसा आएगा। मध्यम समय है। चिंताकारी समय है, लेकिन खराब समय नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन चीजें आपकी बेहतर होंगी और अभी भी बहुत खराब नहीं हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यावसायिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम है लेकिन खराब नहीं है। कुल मिलाकर के थोड़ा एनर्जी मिला हुआ है। पहले से थोड़ा बेहतर समय हो गया है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अभी स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। ऐसा दिखता है। प्रेम,संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शुभ समय कहा जाएगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all