Live Khabar 24x7

Horoscope Today 02 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 2, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 02 August 2024 : आज यानी 02 अगस्त 2024, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ जातक विवाद आदि में फंस सकते हैं। तो वहीं कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- जुबान अनियंत्रित न करें। पूंजी का निवेश अभी न करें। बाकि स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। मन चिंतित रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। । स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार ठीक ठाक। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साधन की स्थिति बहुत अच्छी है। एक आनंददायक जीवन दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- परेशानी रहेगी चाहे स्वास्थ्य का मामला हो या साथ का मामला हो। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम । व्यापार सही रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार ठीक ठाक। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all