Live Khabar 24x7

Horoscope Today 05 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 5, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 05 August 2024 : सोमवार 05 अगस्त का दिन कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। मन के कारक चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू चीजों को शांतचित्त से निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ राशि : पराक्रम बहुत रंग नहीं लाएगा। थोड़ा-सा मध्यम रहेगा। नाक, कान और गला की परेशानी संभव है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि : धन हानि के संकेत हैं। आपस में जो संबंध है, उसमें नरमाहट दिखेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : ऊर्जा का स्तर उतार-चढ़ाव में रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग रहेगा और व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। एक घबराहट और बेचैनी मन में रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : आय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यात्रा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें। अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि : रास्ते की विघ्न-बाधा खत्म होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी सही रहेगी।शिवजी का जलाभिषेक करें। अच्छा होगा।

मकर राशि : स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान रखिएगा और अपने तरफ से भरपूर करिएगा। अन्यथा कि ऐसा होगा कि कुछ बड़ा मनमुटाव हो जाएगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा आपका। बुजुर्गों की सेहत की चिंता करिए। क्योंकि थोड़ी प्रॉब्लम दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए भी मध्यम समय है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा।

RELATED POSTS

View all

view all