Live Khabar 24x7

Horoscope Today 10 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 10 July 2024 : बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन कुछ जातक मौसम का पूरा लुत्फ उठाएंगे तो वहीं कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। विद्यार्थियों के लिए सही समय। लेखकों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य आपका अच्छा चल रहा है। प्रेम में थोड़ा तूतू-मैंमैं हो सकती है क्योंकि भावुक बने रहेंगे। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। बाकी व्यापार आपका सही चलता रहेगा। तांबे की वस्तु पास रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा, अगर आप कुछ प्रारंभ करना चाहते हैं तो व्यापारिक तौर पर शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में ध्यान दें, बाकी धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान में नियंत्रण रखें। निवेश में कंट्रोल रखें बाकी प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके अंदर होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान अच्छा होगा। व्यापार अच्छा होगा। शुभ संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार आपका अच्छा चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि- आय के नवीन साधन बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। शत्रु विजय। शुभ संकेत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all