Horoscope Today 11 July 2023 : वृष और सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ, जानिए अपना राशिफल…
July 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
जानिए सभी 12 राशियों का हाल-
मेष
व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से भी चुनौती मिलेगी. सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहने के कारण समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है. तनाव रहेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.
वृष
मन में कुछ नया व्यापार या कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है. इस बारे में बड़ो से विचार-विमर्श करने का भी मन बना सकते है.भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें.
मिथुन
स्टडी करते हैं तो आज के दिन आपको अपने किसी सहपाठी से मदद मिलेगी. नौकरी करने वाले आज किसी के साथ बहस ना करे और अपने काम से काम रखें.कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. मातहतों से संबंध सुधरेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.
कर्क
बिज़नेस में छोटी-मोटी डील अटक सकती है लेकिन इससे निराश मत होइए क्योंकि भविष्य में इससे भी बड़ी डील हाथ में आएगी. किसानो को लाभ मिलेगा.पूजा-पाठ में मन लगेगा. तीर्थयात्रा की योजना बनेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रमाद न करें. बेचैनी रहेगी.
सिंह
दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम के साथ होगी. छात्रों को किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा. परिवार में किसी चीज़ को लेकर उठापठक की स्थिति बनी रहेगी.
कन्या
ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा स्ट्रेस रहेगा लेकिन शाम में किसी बात को लेकर प्रसन्नता होगी. घर में कुछ बदलाव लाने का विचार भी किया जा सकता हैं.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. बेचैनी रहेगी. थकान महसूस होगी.
तुला
किसी की बुरी नज़र लग सकती है इसलिये सभी को अपने भेद बताने से बचे और झूठा प्रदर्शन ना करे. नयी जॉब के ऑफर मिल सकते है.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. किसी विवाद में उलझ सकते हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे. जोखिम न उठाएं. घर-बाहर असहयोग मिलेगा. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा.
वृश्चिक
आज के दिन शनि थोड़ा भारी है. जॉब करते हैं तो ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते है. व्यापार में भी घाटा संभव है.पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी. तनाव रहेगा.
धनु
किसी अनजान व्यक्ति से पंगा ना ले और ना ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़े. घर में स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे.शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा.
मकर
कुछ चटपटा खाने का मन करेगा. शरीर में सुस्ती छाई रहेगी. भाई-बहन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. चोट व रोग से बाधा संभव है. फालतू खर्च होगा. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
कुम्भ
रिश्ते की बात चल रही है तो आज का दिन उसके लिए शुभ है. मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे. छात्रों को आज के दिन पढ़ाई का दबाव रहेगा.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
मीन
किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी. ऐसे में किसी मित्र के साथ बात को साझा करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा. नौकरी में नया अनुभव मिलेगा.विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा. पठन-पाठन में मन लगेगा. दूर यात्रा की योजना बन सकती है. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.
RELATED POSTS
View all