Live Khabar 24x7

Horoscope Today 11 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 11 June 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 11 जून का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मन के कारक चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव की कृपा से कुछ राशि के जातकों को आज कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग है और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि हो रही है। जीवन पटरी पर आ गया है। अच्छी स्थिति बनने लगी है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- कई तरीके की चीजें जीवन में वृद्धि कर रही हैं। हर तरीके से। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई खास दिक्कत नहीं है। बस मोटापा न बढ़ने पाए। बाकी व्यापार में वृद्धि हो रही है। प्रेम, संतान में समीपता है। शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- बहुत तरह के खर्चें और अपनों से थोड़ी दूरी। स्वास्थ्य भी मध्यम है। ये थोड़ा परेशान कर रही हैं। बाकी धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

कर्क राशि- शुभता में वृद्धि हो रही है। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम,संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

सिंह राशि- मन चिड़चिड़ा सा रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। ये जो चिड़चिड़पन है टेम्परेरी है। परेशान मत होइएगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अपनों का साथ होगा। सरकारी तंत्र का साथ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी,प्रेमिका की मुलाकात होगी। रंगीन दिन गुजारेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all