Live Khabar 24x7

Horoscope Today 11 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 11 November 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी सोमवार 11 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों के परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मानसिक एवं आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- व्यावसायिक थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- इन दिनों भाग्य में भरोसा करके कोई कार्य करने लायक नहीं है। कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में थोड़ी विघ्न-बाधा अभी भी बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर भी ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम है। एक मध्यम दिन का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि-महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित। गृह कलह के संकेत। घर के कलह बाहर न जाएं, इस बात का ध्यान रखें। बाकी प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा। फिर भी व्यापार में अभी बहुत वृद्धि नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति और व्यापार की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- उतार-चढ़ाव बना रहेगा शारीरिक स्थिति में। मानसिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि-मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों से दूरी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। व्यवसाय ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all