Horoscope Today 11 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
September 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope Today 11 September 2023 : आज यानि 11 सितंबर सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए का भागदौड़ से भरा रह सकता हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज का व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष: भूमि और वाहन की खरीदारी का सुख मिलेगा। घर में कुछ उत्सव-सा हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। थोड़ी कलहकारी श्रृष्टि का भी सृजन होगा। लेकिन पॉजिटिविटी ज्यादा रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
वृषभ: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विकास होगा। प्रेम-संतान पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन: धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। जुबान सधी-सी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा-सा स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। इस पर ध्यान रखिएगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क:इस समय लोगों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। जहां जाएंगे, वहां मौजूदगी दर्ज करा देंगे। बहुत अच्छी स्थिति है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
सिंह: फैशन इत्यादि के खर्च पर थोड़ा-सा मन का विचलन होगा। मानसिक स्वास्थ्य खासतौर पर थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार आपका अच्छा चलेगा। सफेद वस्तु का दान करें।
कन्या: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी हर दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला: शासन सत्ता पक्ष भरपूर सहयोग करेगा। पिता का साथ होगा। धन का विस्तार होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। महिलाओं के कारण व्यापारिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। किसी के आशीर्वाद स्वरूप कुछ मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
वृश्चिक:भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु: महिलाओं से ना उलझें। कुछ उंगली उठ सकता है आपके ऊपर। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क ना लें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर: शादी-विवाह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी से चली आ रही तकरार खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। रंगीन बने रहेंगे। लेकिन थोड़ी-सा चंचलता पर ध्यान रखिएगा। कालीजी को प्राणाम करें।
कुंभ: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। शुभ होगा। जो लोग फिल्मों में काम करते हैं या वात्सल्य रस या श्रृंगार रस के कवि हैं कुछ बहुत अच्छा लिख जाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। भावुकता पर काबू रखें। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
RELATED POSTS
View all