Live Khabar 24x7

Horoscope Today 12 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 12, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 12 July 2024 : 12 जुलाई 2024 शुक्रवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ जातक खराब स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। तो वहीं कुछ जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में लाभ देखने को मिलेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन खुद हार मान जाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, थोड़ा परेशानी वाला दिन रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों में खलबली रहेगी। झगड़े के संकेत हैं। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा रहेगा। प्रेम-संतान, व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन घबराता व बैचेन होता हुआ दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक व व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु को पास रखें।

मकर राशि- मानहानि के संकेत हैं। बहुत बचकर पार करें। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक ठाक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। थोड़ी शारीरिक स्थिति मध्यम दिख रही है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य अभी मध्यम ही चल रहा है, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार मध्यम। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all