Live Khabar 24x7

Horoscope Today 12 Oct 2024 : आज कई राशि के जातकों पर बरसेगी प्रभु राम की कृपा, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 12, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 12 Oct 2024 : आज यानी 12 अक्टूबर को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 अक्टूबर का दिन कई जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन जातकों की बिगड़ी किस्मत भगवान श्रीराम की कृपा से संवर जाएगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन सोर्स बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all