Live Khabar 24x7

Horoscope Today 12 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 12 September 2023 : आज यानि 12 सितंबर, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों आर्थिक तौर से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: मेष राशि वालों के लिए शारीरिक स्थिति और मानसिक स्थिति दोनों ही परेशानी भरी रहेगी। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। मन बोझिल बोझिल सा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक ठाक रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाते रहें।

वृषभ: भूमि और वाहन की खरीदारी अटकेगी। गृह कलह के संकेत हैं। घर में थोड़ा अवसाद की स्थिति रहेगी। तांबे की वस्तु दान करना शुरू करें।

मिथुन: कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। नाक कान गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क: धन आने की स्थिति है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संतान ठीक रहेगा। व्यापार ठीक ठाक चलता रहेगा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह: ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। मन अवसादित रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरकारी गाज गिर सकती है। पार्टनरशिप में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला: मानसिक स्थिति दबाव में रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम गति से आगे बढ़ेगी। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक: नए व्यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर पर ध्यान दें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु: भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों बहुत ज्यादा नहीं चल सकते हैं। बचकर पार करें। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य नरम गरम है। प्रेम संतान ठीक ठाक है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर: परिस्थितियां प्रतिकूल है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ: अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं का संकेत है या कोई उंगली उठ सकती है। बचकर पार करें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार की स्थिति ऊपर नीचे चलती रहेगी। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। भगवान शिव की अराधन करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all