Live Khabar 24x7

Horoscope Today 13 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 13, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 13 June 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 13 जून, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा, तो वहीं कुछ राशि जातक मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति टेंपरेरी रूप से थोड़ा सा मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा चल रहा है और ओवरऑल प्रेम, संतान की भी स्थिति अच्छी चल रही है। शुभ समय है बस भावनाओं में बहके कोई निर्णय मत लीजिएगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार अच्छा है। गृह कलह से बचें थोड़ा सा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- संतान और प्रेम का साथ हो गया संतान है। मतलब आपकी संतान से आपका साथ हो गया है और जो लोग प्रेम में है, उनके प्रेम का साथ उनके साथ हो गया है। प्रेम और संतान का कहने का मतलब प्रेम और संतान का नहीं; आपके साथ अलग प्रेम और अलग संतान की बात हम कर रहे हैं। बाकी व्यापारिक स्थिति बड़ी अच्छी है और स्वास्थ्य में थोड़ा सा मध्यम हो सकता है। ओवरऑल आपकी स्थिति सही चल रही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। फैशन इत्यादि में थोड़े खर्चे बढ़ेंगे इन दिनों। बाकी निवेश करने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य बहुत बढ़िया चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता हो जा रही है। बहुत बढ़िया समय है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- खर्च के अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। फिर भी भाग्य साथ देगा। प्रेम संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है बस मानसिक चिंता बनी रहेगी। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कानूनी दाव पेंच में जीतेंगे आप। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ-साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- थोड़ा बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान का साथ है, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। प्रेम संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। बाकी स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all