Live Khabar 24x7

Horoscope Today 13 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 13, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 13 November 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी बुधवार 13 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों के मन में कोई कार्य योजना बन सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिर दर्द,नेत्र-पीड़ा, स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि :आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा असमंजस में रहेगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। समाचार के माध्यम से जो चीजें आएंगी वो भी थोड़ी नकारात्मक होंगी। कुल मिलाकर थोड़ा नकारात्मक माहौल बना रहेगा। ध्यान से चलें। तांबे की वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि: व्यापार की स्थिति नकारात्मक होगी। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि: यात्रा का प्रोग्राम अभी न करें। मान-प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी मध्यम गति से चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर और साथ पर ध्यान दें। नकारात्मक माहौल रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम गति से बढ़ेगा और नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, हालांकि वो कर नहीं पाएंगे। लेकिन परेशान जरूर करेंगे। पैरों पर चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: घरेलू सुख बाधित। थोड़ा बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: गृह-कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक-ठाक है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि: व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक,कान और गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बच्चों के लेकर, प्रेम को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all