Live Khabar 24x7

Horoscope Today 15 April 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

April 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope Today 15 April 2024 : आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन शंकर जी की पूजा सच्ची श्रद्धा के साथ करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। प्रेम, संतान का साथ है। व्यावसायिक सफलता दिख रही है। व्यापार बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। स्वास्थ्य में भी सुधार दिख रहा है। थोड़ी खर्च की अधिकता रहेगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से न उलझें और खर्च पर थोड़ा ध्यान दें। इन्वेस्टमेंट करने से बचें। जुबान पर नियंत्रण रखें। बाकी प्रेम, संतान,व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर है लेकिन ओवरऑल स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। थोड़ी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- ऊर्जा में कमी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम,संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य ढीला-ढाला चलेगा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- समय सामान्य हो गया है। जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- एक और दिन अभी जोखिम रह गया है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। बस वाहन धीरे चलाएं। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम,संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कलह बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all