Live Khabar 24x7

Horoscope Today 15 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope Today 15 June 2024 : आज यानी 15 जून 2024 शनिवार का दिन राशिफल के अनुसार सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ जातक पारिवारिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। तो वहीं कुछ जातकों को परिवार का पूरा साथ मिलेगा। राशिफल के मुताबिक आज कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य में भी लाभ मिल सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य देव को जल देते रहें।

वृषभ राशि : मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। बाकी व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में थोड़ी दर्द या कोई चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। फिर भी कोई नए व्यापार की शुरुआत 1-2 दिन मत करिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : निवेश मत करिएगा और जुबान का उपयोग बहुत सोच-समझकर करिएगा, वरना कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में प्रॉब्लम हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। इस वजह से बेचैनी और घबराहट बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : अभी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। आसंमजस की स्थिति में मीडिया से कोई समाचार मिल सकता है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि :कोर्ट-कचहरी से बचें। पैतृक संपत्ति की स्थिति थोड़ी प्रॉब्लम में रहेगी। पिता का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें।बाकी प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी और प्रेमिका बहुत हिसाब से मिलें। एक-दूसरे पर कोई बड़ा आरोप न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all