Live Khabar 24x7

Horoscope Today 15 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 15 May 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 15 मई 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ राशियों को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मानसिक परेशानी बनी रहेगी। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। क्रोध के शिकार रहेंगे। सरकारी तंत्र से बिल्कुल कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम,संतान की स्थिति लगभग अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगा मत लीजिएगा। सू्र्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार अच्छा है। रुपये का आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी लेकिन जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश पर नियंत्रण रखिएगा। तांबें की वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सांयकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा ठीक हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आर्थिक जो भी गतिविधि करनी है सांयकाल से पहले कर लें। यात्रा का संकेत है। उसको भी निपटा लें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों में विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा क्योंकि अभी भी मंगल और राहु का कुयोग बना हुआ है। व्यापार ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। तांबें की वस्तु दान करें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे। कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी लेकिन खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all